Realme 2 Pro हुआ सस्ता, जानें नया दाम - TechTod

Latest

techtodhindi,tech news,offers,new launch mobile,movies,movies review,games news,apps,new game launch earn online,new technology,tech news in hindi

Sunday, 17 February 2019

Realme 2 Pro हुआ सस्ता, जानें नया दाम

  
Realme 2 Pro की कीमत भारत में कम कर दी गई है। स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर वाले रियलमी ब्रांड के इस फोन के 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिेएंट की कीमत 1,000-1,000 रुपये कम हो गई है। इस फोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट कई दिनों से लिस्ट नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस वेरिएंट की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है। याद रहे कि Realme 2 Pro को बीते साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से फोन की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है। गौर करने वाली बात है कि Realme ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन की कीमत हाल के दिनों में कम की गई है। आइए अब आपको Realme 2 Pro के नई कीमत के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं, साथ ही फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानें।
 

Realme 2 Pro की भारत में कीमत

Realme 2 Pro (रिव्यू) का दाम अब 12,990 रुपये से शुरू होता है। इस कीमत में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,990 रुपये में बेचा जाएगा। गौर करने वाली बात है कि इन वेरिएंट की लॉन्च कीमत क्रमशः 13,990 रुपये और 15,990 रुपये थी। यानी कीमत में कटौती 1,000 रुपये की है। Realme 2 Pro के 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन यह वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर लंबे वक्त से उपलब्ध नहीं रहा है। हमने 8 जीबी रैम वेरिेएंट की कीमत को लेकर Realme को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा। Realme ने ट्विटर पर कीमत में कटौती का ऐलान किया है।


Realme 2 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम रियलमी 2 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। पिक्सल डेनसिटी 409 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीन वेरिेएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर सभी वेरिेएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme 2 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर, 6पी लेंस और सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 2 मेगापिक्सल का सेंसर। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह एआई ब्यूटी 2.0 से लैस है। पोर्ट्रेट मोड के लिए कैमरा में एआई फीचर दिए गए हैं। फोन फ्रंट और रियर कैमरे के साथ एआर स्टीकर्स को सपोर्ट करता है।

Realme 2 Pro में लाइट एंड डिस्टेंस सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप और जियोमैगनेटिक सेंसर दिया गया है। रियलमी 2 प्रो का डाइमेंशन 156.7x74.0x8.5 मिलीमीटर है और इसका वज़न 174 ग्राम। रियलमी 2 प्रो की बैटरी 3500 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में यूएसबी ओटीजी, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ, 4जी वीओएलटीई और जीपीएस शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment